फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रजाई में लिपटा मिला मोची का शव, पांच घंटे के बाद पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
इंद्राचौक के पास पोल के पास इसी अस्थाई दुकान में रहते थे बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्राचौक के पास मोची का शव उसके तख्त पर रजाई में लिपटा मिला है। वह रोजाना यहां अपनी दुकान लगाते थे। रात को वह इसी तख्त पर सो जाते थे। उनका नाम-पता किसी को नहीं पता है। पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों का कहना है कि करीब 60 साल के बुजुर्ग तख्त पर तिरपाल बिछाकर रोजाना इंद्राचौक के पास अपनी दुकान लगाते थे। वह जूता-चप्पल की सिलाई व उनपर पॉलिस करने का काम करते थे। वह कई सालों से यहीं पर रहते आ रहे थे। किसी को उन्होंने अपने बारे में कुछ नहीं बताया।
मंगलवार को दोपहर के बाद उनकी तबीयत खराब हुई तो वह तख्त पर रजाई ओड़कर लेट गए। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। करीब पांच घंटे के बाद उच्चाधिकारियों से लोगों ने शिकायत की तब पुलिस हरकत में आई और शव उठवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि उनको जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पुलिस को मौके पर भेजकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें