फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएमओ ने प्रशिक्षण पर गई डॉक्टर को वापस बुलाया

विज्ञापन
पीडीएफ
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं का संज्ञान लेते हुए एडी हेल्थ ने सीएमओ को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। उधर, सीएमओ ने भी कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षण पर गई महिला डॉक्टर को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश जारी कर दिए। उम्मीद है कि जल्द ही महिला अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं पटरी पर लौट आएंगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में पिछले कई दिन से डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ लगातार ऑपरेशन और अन्य जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, जबकि ओपीडी की जिम्मेदारी आयुष चिकित्सक के भरोसे है। इससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर उपचार मिलना मुश्किल हो रहा है।
इन सभी परेशानियों से संबंधित खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने बुधवार और बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एडी हेल्थ के निर्देश के बाद सीएमओ ने प्रशिक्षण पर गईं डॉ. अनामिका को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि जिला महिला अस्पताल में तीन माह से अल्ट्रासाउंड सेवा भी ठप है, जिससे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




जिला महिला अस्पताल के प्रकरण में एडी हेल्थ से बात हुई है। उनके निर्देश पर प्रशिक्षण पर गई डॉक्टर को वापस बुलाया जा रहा है। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

पीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें