फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खंडुआ के मुकेश का था सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव चाचीपुर के पास मिले शव की पहचान खंडुआ के मुकेश के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी मुकेश (45) पुत्र महेंद्र पाल तीन फरवरी को गांव के रिंकू के साथ अपनी बेटी का रिश्ता देखने के लिए गाजियाबाद गए थे। वह वहां से चार फरवरी की रात घर अकेले लौट रहे थे। इस बीच बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित गांव चाचीपुर के पास वह किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पहचान न होने पर उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बृहस्पतिवार को परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से मुकेश की मौत होने की जानकारी मिली। इस पर परिजन उघैती थाने पहुंचे। यहां उन्होंने फोटो से मुकेश की पहचान की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पांच फरवरी को मुकेश को एक तारीख के सिलसिले में बिसौली जाना था। इससे परिजनों को लगा कि बिसौली चले गए होंगे। इस वजह से परिजनों ने उनसे संपंर्क करने की कोशिश नहीं की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। तहरीर एवं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें