फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसीएल लेकर गई शिक्षिका, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र में तैनात एक शिक्षिका के चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) लेकर प्रेमी के साथ जाने का मामला चर्चा में है। शिक्षिका ने अपने बच्चे की देखभाल का हवाला देकर विभाग से अवकाश लिया था। आरोप है कि वह बच्चे को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। मामला सामने आने पर पति ने पुलिस में शिकायत की। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका तैनात है। कुछ दिन पहले उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए चाइल्ड केयर लीव के तहत अवकाश मांगा था। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे अवकाश स्वीकृत कर दिया गया था। परिवार के लोगों को लगा कि वह बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रहेगी, लेकिन कुछ दिन बाद वह अचानक घर से लापता हो गई।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान पति को जानकारी मिली कि शिक्षिका अपने एक परिचित युवक के साथ चली गई है। वह अपने साथ कोई बच्चा भी नहीं ले गई है। कई दिन पत्नी के वापस लौटने का इंतजार करने के बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पति ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की। आरोप लगाया कि शिक्षिका ने गलत जानकारी देकर अवकाश लिया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें