फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: बदायूं में इंटर के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के पैकेट का फोटो वायरल मामले में शिक्षक पर गिरी गाज, दिए ये आदेश

Wed, 13 Apr 2022 09:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के पैकेट का फोटो ग्रुप में वायरल करने मामले में शिक्षक राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डीआईओएस बदायूं डॉ. प्रवेश कुमार का कहना है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के पैकेट का फोटो ग्रुप में वायरल करने मामले में बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक (शिक्षक) राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस ने डीएम को पत्र भेजा है। इससे पहले केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तुरंत ही हटा दिया गया था।

विज्ञापन


बिसौली के भटपुरा में बने रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पाया कि उनको जो प्रश्नपत्र मिले हैं, उस पर लाल रंग का टेप चिपका हुआ था। इसको लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। जब तक अधिकारी केंद्र पर पहुंचते उससे पहले ही केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने उस प्रश्नपत्र के पैकेट का फोटो विभागीय ग्रुप में वायरल कर दिया।

केंद्र पर पहुंचे अधिकारियों को सब कुछ ठीक मिला, लेकिन फोटो वायरल मामले में डीआईओएस ने दोनों को केंद्र से हटाकर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आसफपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत भगवान किशोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। जबकि केंद्र व्यवस्थापक रहे आसफपुर के ही त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के शिक्षक राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें