बदायूं। कारदचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धौकन नगला में तैनात शिक्षक पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। अब बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षक को निलंबन कर दिया है।
अभिभावकों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी धौकन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि वहां तैनात सहायक अध्यापक मंसूर अब्बास पुत्र नासिर अब्बास निवासी गांव साकनी थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर आए दिन छात्राओं से छेड़खानी करता था। बेटी ने यह बात मां को बताई। मामले की जानकारी होने पर कई ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच आख्या के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है।