फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग को मिलीं 12 मशीनें, मैकेनिकों की बढ़ोतरी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर कोटेदारों द्वारा ई-पॉश मशीन के माध्यम से कार्ड धारकों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। कई मशीनों के खराब व पुराने होने की वजह से कोटेदारों को दिक्कत हो रही थी। अधिकारियों की पैरवी पर संबंधित कंपनी ने 12 नई मशीन विभाग को दे दी हैं। मशीनों को सही करने वाले कर्मचारियों की बढ़ोत्तरी के लिए भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में 197 राशन की दुकानें हैं। इन पर करीब पौने पांच लाख कार्डधारक पंजीकृत हैं। पहले कार्डधारकों की ओर से अधिकारियों के पास शिकायतें आती थीं कि कोटेदार द्वारा उनको अनाज नहीं दिया जा रहा है। शासन ने ई-पॉश के माध्यम से राशन वितरण शुरू हो गया। इससे कोटेदारों को परेशानी होनी लगी। मुख्य वजह ये थी कि मशीनों में खराबी पर इनको सही कराने के लिए उन्हें चक्कर काटने होते थे। वहीं संख्या के आधार पर मशीन आने की वजह से उन्हें विभाग दूसरी मशीन में उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। इससे कोटेदार बेहद परेशान थे।
इसके अनुपालन में विभाग ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखा। इसके बाद कंपनी की ओर से 12 मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं विभाग ने पत्राचार कर मैकेनिकों की बढ़ोत्तरी के लिए उच्चाधिकारियों समेत कंपनी को लिखा है ताकि संख्या में बढ़ोतरी की जा सके। अभी जिले में महज पांच मैकेनिक है। इनको हर तहसील स्तर पर रखा गया है। जबकि विभागीय अधिकारियों ने हर ब्लॉक पर एक मैकेनिक की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

मशीन में लगातार कमियां आ रही थीं। इसको लेकर प्रत्येक ब्लॉक पर एक मैकेनिक रखने की कंपनी से मांग की है ताकि कोटेदार ब्लॉक पर स्तर पर उन कमियों को सही करा सकें। वहीं कंपनी की ओर से 12 मशीनों को भेजा गया है।
विज्ञापन

- रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें