बदायूं। उझानी रोड पर स्थित संकट मोचन बालाजी दरबार में चल रहे 23 वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। कथावाचक पंडित दिनेश मोहन ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ श्रवण करने से भगवान श्री राम की कृपा प्राप्त होती है।
उन्होंने बताया कि श्री रामचरित मानस भगवान श्री राम का घर है। त्रेतायुग में जो मर्यादा भगवान श्री राम ने स्थपित की, वह आज भी समूची मानवता के लिए कल्याणकारी है। कार्यक्रम में गायक पंडित प्रवीण भारद्वाज समेत रवि भारद्वाज, योगेश तिवारी आदि का भी सहयोग रहा। महंत पंडित रविकांत उपाध्याय ने बताया कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव का समापन होगा। संवाद
-
भक्तों ने बाबा पर चढ़ाया चोला, 16 को मनाएंगे जन्मोत्सव
बिल्सी। हनुमान मंदिर पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों की ओर से बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना की और बाबा का भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने बताया कि हनुमान जी का जन्मोत्सव 16 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां सुबह सात बजे पांच मेवाओं से बाबा का शृंगार होगा। नौ बजे छप्पन भोग लगेगा। दस बजे बाबा की महाआरती होगी। 11 बजे बच्चों को गिफ्ट वितरण होंगे। 12 बजे केक सेलिब्रेशन होगा। दो बजे से भंडारा होगा। इस मौके पर गोविंद देवल, निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक, रितिक आदि मौजूद रहे। संवाद
-
बैसाखी की तैयारियां तेज
बदायूं। बैसाखी पर्व को लेकर सिख समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में स्थित पंजाबी मोहल्ले में बड़े गुरुद्वारे में बैसाखी धूमधाम से मनाई जाएगी।
सुबह अखंड पाठ रखे जाने के बाद कीर्तन अरदास व बाद में विशाल लंगर का आयोजन होगा। यह जानकारी गुरुद्वारे के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने दी। रजनी अनेजा प्रधान, मंजीत सिंह मीत, रंजीत सिंह, देवेंद्र जुनेजा, सुरेशअरोरा, सुरजीत सिंह,जीत सिंह जुनेजा, हर भजन सिंह व संजय कोचर आदि का सहयोग रहेगा। संवाद