जीजीआईसी में मिट्टी के बर्तन बनाना सीखतीं छात्राएं
बदायूं। समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों ने योग-व्यायाम करने के बाद मिट्टी के बर्तन बनाए। बच्चों ने फूलों की रंगोली बनाई। इस दौरान बच्चों को विभिन्न भाषाओं में देश भक्ति गीतों के माध्यम से संगीत की भी गतिविधि कराई गईं।
जनपद के 47 माध्यमिक व 653 परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक दिन चार घंटे का समर कैंप लग रहा है। समर कैंप में विद्यार्थियों में आत्म परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन में बातचीत की प्रथाओं, संस्कृति के बारे में जानकारी दी जा रही है। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों में बहु भाषावाद की समझ विकसित की जा रही है। तीसरे दिन रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना मंगाना, बस स्टॉप की दिशा पूछना, यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया। शनिवार को बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस की जानकारी दी जाएगी।
फोटो-14
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया समर कैंप का निरीक्षण
राजकीय हाई स्कूल खुनक में समर कैंप के तीसरे दिन घुटना संचालन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार ध्यान समेत कई विभिन्न गतिविधियों कराई गईं। मिट्टी कला में टेराकोटा, खिलौने, मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन, घर की सजावट, चित्रकारी से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया गया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने समर कैंप का निरीक्षण किया।