उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
बदायूं। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर में हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बिनावर के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंश बाबू प्रथम, बालिका वर्ग में सुख शांति ने बाजी मारी।
उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में असद अली ने प्रथम। वहीं, बालिका वर्ग में सुख शांति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, बालिका वर्ग में प्रियंका अव्वल रहीं।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में पलियाझंडा की टीम ने प्रथम, बालिका वर्ग में बिनावर की टीम विजयी रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी में पलियाझंडा की टीम ने विजयीश्री हासिल की। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर के गोला फेंक अंशुमन प्रथम, बालिका वर्ग में सुजाता, लंबीकूद बालक वर्ग में अमित और बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, पीटीआई सौरभ भारद्वाज, दुष्यंत सिंह, आरती सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद