फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने 10 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने ट्रेन से कटकर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मामूली सी बात पर अपनी जान दे दी। उसके मांगने पर पिता ने दस रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में युवक जाकर पटरी पर लेट गया, जिससे मालगाड़ी से कट गया। ट्रैक पर शव पड़ा होने से दो ट्रेनें करीब एक घंटे खड़ी रहीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी जाकिर (32) पुत्र शब्बीर दो दिन से अपने परिवार वालों से दस रुपये मांग रहा था। पिता शब्बीर के मुताबिक जाकिर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह रुपये लेकर इधर-उधर फेंक देता था। रुपये नहीं देते थे तो झगड़ा करता था। फेंकने की वजह से परिजन रुपये देने के बजाय टालने की कोशिश करते थे। बुधवार को पिता से जाकिर ने दस रुपये मांगे थे। परिवार वालों ने उसे समझाया तो वह मान गया। गुरुवार दोपहर वह फिर पिता से रुपये लेने की जिद करने लगा। इससे तंग आकर परिवार वालों ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज होकर घर से निकल गया। घर से निकलने के बाद वह दबतोरी और करेंगी के बीच जाकर रेलवे लाइन पर लेट गया। करीब साढ़े तीन बजे चंदौसी से आंवला जा रही मालगाड़ी के नीचे आने से जाकिर के शरीर के टुकड़े हो गए। सूचना पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच। उनकी सूचना पर दबतोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शव पटरी से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ऊना हिमांचल एक्सप्रेस और अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें