मैगलगंज निवासी सुरेश राणा शुगर मिल में नौकरी करते थे। वह गन्ना तौल इंचार्ज पद पर तैनात थे। रविवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लखीमपुर खीरी के थाना व कस्बा मैगलगंज निवासी सुरेश (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह चंद्र राणा शुगर करीमगंज शाहबाद में गन्ना तौल इंचार्ज के पद तैनात थे। वह कुंवरगांव क्षेत्र मोंगर गन्ना सेंटर पर तैनात थे। साथियों के साथ वह सदर कोतवाली क्षेत्र की श्याम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। साथियों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर राणा शुगर मिल के कर्मचारी और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लखीमपुर से बदायूं को रवाना हो गए। दोपहर बाद पहुंचे परिजनों ने शव का पंचनामा कराने को थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परजिन शव लेकर चले गए।