फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव लभारी में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर शाम तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव लभारी निवासी हरनाथ सिंह मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे उनका बेटा उचित (14) खेत पर गया था। छात्र के चाचा शिवसिंह ने बताया कि उचित खेलते हुए खेत से दूर चला गया। वहां एक गहरा गड्ढा था। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। उचित गड्ढे के पास बैठ गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। इससे वह गड्ढे में गिरकर डूब गया। गड्ढे के आस पास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण घटना का पता नहीं चल सका। इसी बीच उसके साथ गया एक किशोर उसे देखने पहुंचा, लेकिन उसे उचित दिखाई नहीं दिया।
इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उचित को गड्ढे से बाहर निकाला। उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते छात्र के शव को घर ले गए। उचित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह दो भाई व तीन बहनों में बड़ा था। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हजरपुर एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र के डूबने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें