फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जयमाला की वीडियो बनाने पर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में जयमाला के दौरान वीडियो बनाने पर कुछ लोगों ने एक छात्र को की पिटाई कर दी। गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है।
विज्ञापन

16 जून को उसके पड़ोस में शादी थी। वह दावत खाने गया। उस दौरान जयमाला की सभी लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।
इस पर उसने भी मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर गांव का ही विवेक, कपिल, टिंकू और रवि ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया।
विरोध करने पर रवि ने हाथ में पहने कड़ा से उसके सिर पर प्रहार किए। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि कपिल ने बेल्ट से भी उसे जमकर पीटा। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें