फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केमिकल लगा ड्रम धोने से एक ही परिवार के आठ लोग बेहोश

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती गौतरा के लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उसावां थानाक्षेत्र के गांव गौंतरा में केमिकल लगे प्लास्टिक के ड्रम को धोते समय उसकी गंध से एक ही परिवार के आठ लोग बेहोश हो गए। इससे आस पड़ोस के लोग सकते में पड़ गए। मौके पर जुटे अन्य परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गांव गौंतरा निवासी रतन सिंह पुत्र रामपाल मवेशियों के चारा खिलाने के लिए बाजार से एक नीला ड्रम खरीदकर लाए थे। ड्रम किसी केमिकल से सना हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे रतन सिंह ने ड्रम को दो हिस्सों में काट लिया। इससे मवेशियों को चारा खिलाने के लिए उसकी नाद बना सके। इसके बाद वह उस ड्रम को पानी से धोने लगे। ड्रम में चिपके केमिकल की गंध पूरे घर में फैल गई। इससे परिवार के लोगों के आंखों में चुभन होने लगी। साथ ही उन्हें खुजली का अहसास होते हुए शरीर में जलन होने लगी।
कुछ ही देर में रतन सिंह बेहोश हुए। इसके बाद उनकी पत्नी वीरेशा, बेटा अवनेश और संजीव, शांति देवी, राजीव, अमन (8) और ईशु बेहोश हो गए। अचानक से एक साथ सभी लोगों के बेहोश होने के आस पड़ोस के लोगों में हलचल मच गई। घर में लोगों का तांता जुट गया। रतन सिंह के अन्य परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उनको लेकर म्याऊं सीएचसी ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर एक घंटे बाद सभी को होश आाया। डॉक्टर ने बताया अब सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें