फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब समाप्ति की ओर हैं। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 18 मार्च से जिले में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जो पूरे मूल्यांकन कार्य की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर चार-चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
वहीं सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो गतिविधियों पर नजर रखेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि निर्धारित समय पर सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें