बदायूं। पांच माह से पत्नी को पाने के लिए युवक परेशान है। आरोप है कि अक्तूबर में एक युवक अपने साथियों के साथ उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये लखनऊ निवासी रंजीत पाल से दोस्ती हो गई। आरोप है कि 20 अक्टूबर 2025 को अपने एक साथी के साथ मिलकर उसने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी घर में रखे 60 हजार रुपये, दो तोला वजन की सोने की जंजीर और चांदी के जेवर भी ले गए।
घटना की जानकारी उसकी छह साल की बेटी ने दी, जिसने अपनी मां को दो लोगों के साथ जाते देखा था। दावा है कि रंजीत ने उसकी पत्नी को बंधक बना रखा है और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बार-बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।