फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी

Tue, 01 Oct 2024 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद की। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
बैंक के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में लोटनपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगे एटीएम में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख गार्ड ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। इससे बैंक में खलबली मच गई। अधिकारी और कर्मचारी बाहर आ गए। सूचना पर दमकल की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


लोटनपुरा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बैंक के बाहर गेट पर ही एटीएम लगा हुआ है। एटीएम केबिन में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से केबिन से धुआं निकलने लगा। धुआं देख गार्ड ने शोर मचाया। 

एटीएम केबिन में आग लगने से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। तुरंत एटीएम की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। टीम ने आग पर काबू पाया। बैंक अधिकारी के मुताबिक एटीएम में करीब दो लाख रुपये थे। समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिससे नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें