फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राथमिकता पर हो उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु की बैठक करते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने अधिकारियों से उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए कहा। उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति के लिए कहा, वहीं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद का भौतिक लक्ष्य 134 है। इसके लिए 240 आवेदन पत्र रुपये 295.47 लाख मार्जिन मनी के प्रेषित किए गए। बैंकों द्वारा 50 ऋण आवेदन पत्र रुपये 121.38 लाख मार्जिन मनी के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैंकों में 170 आवेदन पत्र लंबित हैं।
वहीं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में जनपद का भौतिक लक्ष्य 27 है। 46 आवेदन पत्र रुपये 83.39 लाख मार्जिन मनी के प्रेषित किए गए। बैंकों द्वारा 12 आवेदन पत्र रुपए 23.94 लाख मार्जिन मनी के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैंकों में 16 आवेदन पत्र लंबित हैं। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित 59 प्रकरणों व समय सीमा उपरांत लंबित 4 प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण कर आवेदकों को सूचित करने के लिए कहा। उन्होंने इन्वेस्ट यूपी (निवेश सारथी) पोर्टल पर लंबित 2 प्रकरणों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें