पुरस्कार के साथ विजेता खिलाड़ी और मुख्य अतिथि। स्त्रोत सूचना
- फोटो : 1
बदायूं। खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर सब जूनियर बालक- बालिका वर्ग जिम्नास्टिक एवं जूनियर वर्ग बालक हॉकी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया गया। जिम्नास्टिक में 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिम्नास्टिक जूनियर बालिका में वैशाली प्रथम, निकिता द्यितीय, अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका में अनुष्का प्रथम, नीतू द्वितीय, अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अजय प्रथम, कवि द्वितीय, विजय तृतीय रहे। सब जूनियर में शैलेश प्रथम, आदेश द्वितीय, शिवम तृतीय रहे।
हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व बहेड़ी- 11 के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने बहेड़ी -11 को 4-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी।
दूसरा सेमीफाइनल मैच उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी व प्रांजल वेलफेयर सोसाइटी के बीच हुआ, जिसमें प्रांजल वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज टीम व प्रांजल वेलफेयर सोसाइटी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने 3-1 से मुकाबला जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया गया। इस मौके पर अमित रिछारिया क्रीड़ाधिकारी व समस्त खेलों के प्रशिक्षक एवं स्टेडियम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।