मामले की विवेचना बरेली ट्रांसफर कर दी गई है। हेड कांस्टेबल को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दरोगा को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है या फिर वह हाईकोर्ट से अपनी जमानत कराएगा।- यशपाल सिंह, सीओ भ्रष्टाचार निवारण संगठन
प्रार्थना पत्रों पर सौदा कर लेते थे दरोगा और हेड कांस्टेबल
रंगे हाथ पकड़े गए हेड कांस्टेबल और दरोगा के विषय में बताया जा रहा है कि उनकी जोड़ी इलाके में गरीबों का खून चूस रही थी। वह कोई भी प्रार्थना पत्र बिना भुनाय नहीं छोड़ रहे थे। उनके पास जो भी प्रार्थना पत्र आता था वह उस पर तुरंत सौदा कर लेते थे। फिर चाहे किसी को पकड़कर चौकी पर लाकर प्रताड़ित करना ही क्यों न हो। ऐसा वह कई प्रार्थना पत्रों पर कर चुके थे।