फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: एसएसपी ने विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ के साथ मारपीट को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र, पढ़ें पूरा मामला 

Fri, 29 Apr 2022 08:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गुरुवार रात को हुई घटना का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा है कि एसएसओ अभिषेक मिश्रा की ओर से बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा है कि सूचना के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गुरुवार रात बिसौली विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में एसएसपी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। जिसमें एसएसओ की ओर से बिसौली विधायक के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बारे में सूचित किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गुरुवार रात को हुई घटना का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा है कि एसएसओ अभिषेक मिश्रा की ओर से बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभिषेक के मुताबिक विधायक आशुतोष मौर्या विद्युत उपकेंद्र आए और उन्होंने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कटाक्ष किया। इस संबंध में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा है कि रात को हुई घटना और दर्ज की गई एफआईआर के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को बतौर सूचना के लिए पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें