फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में राम लखन प्रथम

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में 17 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर के प्रधानाचार्य डॉ. एनके त्यागी ने किया। दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दो सौ मीटर दौड़ में रमलखन प्रताप ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। एनसीसी कैडेट रूपल मान ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई।
मुख्य अतिथि डॉ. एनके त्यागी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से खेल को शामिल करना चाहिए। खेल से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। इसमें एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ मस्तिष्क से नए विचार उत्पन्न किए जा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार ने कहा कि खेल में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हारने वाला खिलाड़ी खराब खेला है।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी कहा कि युवाओं को खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ. संजीव राठौर, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सरिता यादव, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. बरखा, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. राजधारी यादव आदि ने किया। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

-
ये हुए खेल और ये रहे विजेता
प्रथम दिवस छात्र वर्ग की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान राम लखन प्रताप, दूसरे स्थान लोकेंद्र प्रताप सिंह, तीसरा स्थान रजनीश कुमार को मिला। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्रगति शाक्य, दूसरा स्थान श्वेता झा, तीसरा स्थान तुलसी को प्राप्त हुआ। छात्र वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में विजय कुमार प्रथम, आकाश सागर दूसरे, अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, शिल्पी सिंह दूसरे, शशिबाला तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शिवम अरुण, दूसरा स्थान पर विजय कुमार, तीसरे स्थान पर रोहित कुमार, छात्राओं की गोला फेंक में प्रिया पहले, प्रगति शाक्य दूसरे, शशिबाला तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की जैवलिन थ्रो में विजय कुमार पहले, राम लखन प्रताप दूसरे, विवेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की जैवलिन थ्रो में शशिबाला प्रथम, श्वेता झा दूसरे, प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की 100 मीटर दौड़ शिवम प्रथम, अनमोल सिंह द्वितीय, लोकेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे, छात्राओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रगति शाक्य पहले, कमलेश दूसरे, संयुक्त रूप से दीपा गौतम व आरती तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें