फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ मीटर दौड़ में निशा और हरभजन अव्वल

विज्ञापन
उझानी में खेलकूद में गोला फेंकता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। वनगवां के सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में आठ सौ मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में हरभजन और छात्रा वर्ग में निशा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में खेलकूद समारोह का उद्घाटन प्रभारी बीडीओ स्वदेश कुमार ने किया। छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रामसरन प्रथम,, रामवरन द्वितीय और केशव तृतीय, छात्रा वर्ग में शिवानी पाल प्रथम, छाया द्वितीय और स्वीटी तृतीय रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में सुरजीत प्रथम,, प्रमेंद्र द्वितीय और सिद्धांत तृतीय, छात्राओं में अंशू प्रथम, प्रीति द्वितीय, संगीता तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में हरभजन प्रथम, गोपाल द्वितीय, रितिक तृतीय और छात्रा वर्ग में निशा प्रथम, आरती द्वितीय और मोहिनी तृतीय रहे। 15 सौ मीटर की दौड़ में रजत कुमार प्रथम, सुरजीत द्वितीय और प्रमेंद्र तृतीय, छात्राओं में रिया प्रथम, शिवांगी द्वितीय और मधु तृतीय रहे।
इसके अलावा लंबी कूद में रामसरन प्रथम, रामवरन द्वितीय और सोमेंद्र तृतीय, छात्राओं में स्वीटी प्रथम, प्रीति द्वितीय, छाया तृतीय, गोला फेंक में अर्जुन प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, सुधीर तृतीय, छात्रा वर्ग में अंशु प्रथम, सुनीता द्वितीय, राजकुमारी तृतीय रहे। कबड्डी में रनऊ की टीम पहले और वनगवां की टीम दूसरे स्थान पर रही। छात्राओं में वनगवां अव्वल और रनऊ दूसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी खंड विकास अधिकारी के अलावा कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकरी कंचनवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्वयं प्रकाश गुप्ता, आराधना चौहान, प्रदीप सिंह, सुमित कुमार गौतम और कांति प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें