फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलीट कप पर असम का कब्जा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में असम की टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व आयोजक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर रोड पर एक लॉन में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आखिरी दिन सोमवार को असम की टीम ने इलीट कप पर कब्जा कर लिया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे और दिल्ली की टीम तीसरे नंबर पर रही। जबकि कई राज्यों को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, नागालैंड, मिजोरम, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, बिहार, गोवा की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में इंटरनेशनल रेफरी सहदेव सूत्रधार, कुबेर पांडेय, विजय दास, ऐश्वर्या, नितिन आदि रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। संचालक आयोजक ध्रुवदेव गुप्ता और पुष्पेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान अभिनव यादव, राजपूत, रमन पटेल, राजा सिंह, अमन गुप्ता, शंकर शाक्य, सुमित शर्मा, अंकित गुप्ता, आकाश सैनी, केपी शाक्य मौजूद रहे।
इससे पहले उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि फिटणीस सुभाष, जिला बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता संदीप मिश्रा, राजवीर सिंह यादव, गिरीश शर्मा, आशा गुप्ता और यूके वैश्य, देवध्वनि गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें