बिल्सी। सोमवार को एसपी देहात केके सरोज ने बिल्सी कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर को परिसर में साफ सफाई व क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के खास दिशा निर्देश दिए।
एसपी देहात ने कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, कंप्यूटर रूम, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, हवालात आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी उप निरीक्षकों को वर्ष 2024 के नवंबर और दिसंबर की लंबित चल रही विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश भी दिए। मौके पर मौजूद स्टाफ को क्षेत्र में अपराधों पर लगाम कसने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद