फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाद-बीज की दुकान के साथ ही पंचायत भवन में चोरी

विज्ञापन
अंबियापुर की वह दुकान जिसमें चोरों ने नकब लगाया था। संवाद - फोटो : जैथरा में शहीद गेट पर ​शिक्षक के घर चोरी के ​बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से।
विज्ञापन
बिल्सी। गांव अंबियापुर चौराहे पर स्थित एक खाद की दुकान में चोरों ने बीती रविवार की रात दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली। चोर दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये ले गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अंबियापुर निवासी अंकुर शर्मा पुत्र अशोक शर्मा की चौराहे पर खाद-बीज की दुकान है। वह शाम को दुकान का ताला लगाकर घर गए थे। सोमवार की सुबह दुकान खोली तो पता चला कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। भीतर जाकर देखा तो पता चला कि चोर दुकान के पीछे नकब लगाकर गुल्लक में रखे करीब 40 हजार रुपए ले गए हैं।
इधर, क्षेत्र के गांव हरगनपुर के ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे दो बड़े बैट्रा, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर आदि सामान चुरा ले गए हैं। ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें