फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के भाई को नशे में धुत युवक ने हंसिए से गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला। कटरी के गांव डिलौर में सोमवार शाम नशे में धुत युवक ने सैनिक के भाई पर हंसिए से हमला कर दिया। उसके चेहरे समेत गर्दन के पास के हिस्से को गोद डाला। मरणासन्न हालत में वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। कछला के वार्ड नंबर-एक निवासी विनोद कुमार उर्फ लल्ला मोटा (45) अपराह्न में अपने परिचित कोतवाली क्षेत्र के गांव डिलौर के मजरा रफईनगला के राजवीर के घर गया। बाद में उसे राजवीर का परिजन मिला। बताते हैं कि उसका परिजन नशे में था। वह गांव से विनोद के साथ निकल पड़ा। गांव के नजदीक ही रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नशे में धुत युवक ने हंसिए से विनोद पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और गर्दन के पास कई प्रहार किए गए। बुरी तरह घायल विनोद को मरा समझकर वह मौके पर से भाग गया।
राहगीरों में किसी की नजर सड़क किनारे लहूलुहान विनोद पर पड़ी तो उसने फोन कर कछला चौकी से पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिस निजी वाहन से विनोद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि विनोद की हालत नाजुक है। पुलिसकर्मियों ने विनोद से घटना के बारे में जानकारी करने के बाद चिकित्सकीय सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विनोद के पिता पुलिस में दरोगा रह चुके थे। भाई सेना में है। घटना के पीछे कहासुनी की वजह देशी शराब की तस्करी भी बताई जा रही है। तस्करी में रफईनगला की एक महिला भी लिप्त बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें