फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब स्कूलों में सब्जी  उगाएंगे बेसिक के शिक्षक

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
vegetables - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेचने के बाद मिलने वाली धनराशि से होगा स्कूल का विकास
एमडीएम में भी होगा इस्तेमाल, बीएसए ने जारी किया नया फरमान
अब बेसिक स्कूलों में सब्जी की पैदावार शिक्षकों को करनी होगी। पैदा हुई सब्जियां बाजार में बेची जाएंगी और फिर उससे मिलने वाली धनराशि को विकास में लगाया जाएगा। इस बारे में  जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पीसी यादव ने आदेश जारी कर दिया है। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला समन्वयक (एमडीएम) हिना खां को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने हर स्कूल को हरा भरा बनाने को पौधारोपण पर खास जोर दिया था। उनके समय में स्कूलों में शिक्षकों ने पौधे भी लगाए। असर भी दिखने लगा था। फुलवारी में तरह-तरह के फूलों के पौधे थे, लेकिन उनके जाने के बाद स्कूलों की फुलवारियां सूखने लगीं। अब मौजूदा बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने एक नया आदेश जारी किया है। उसके तहत हर विद्यालय में सब्जियां उगाई जाएंगी। जो सब्जियां पैदा होंगी उन्हीं को मध्याह्न भोजन में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही बाकी सब्जियों को बाजार में बेचा जाएगा। उससे होने वाली आय को विद्यालय के विकास में लगाया जाएगा। डीसी एमडीएम हिना खां को जिम्मेदारी सौंपते हुए बीएसए ने कहा है कि इस आदेश पर तत्काल प्रभाव से अमल किया जाए। वह स्कूलों के निरीक्षण के समय इस बात को देखेंगे। यदि कहीं पर उनके आदेश की अवहेलना पाई जाती है तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए का मानना है कि सब्जियां पैदा होने से विद्यालयों का वातावरण भी हरा-भरा रहेगा और सुंदरता आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें