फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में मामूली सुधार, सर्द हवाओं का बना रहा प्रकोप

विज्ञापन
बुधवार को भी सुबह के वक्त छाया कोहरा, ऐसे में वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में बुधवार को मामूली सुधार हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा होने के बाद भी शीतलहर से ज्यादा राहत नहीं मिली। दिन में कोहरे की चादर के बीच कुछ समय के लिए धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के सामने धूप का ज्यादा असर नहीं रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को शीतलहर का व्यापक प्रकोप रहा। पूरा दिन धूप नहीं निकली। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिर कर छह डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। लगभग दोपहर तक वातावरण में कोहरे की चादर रही। दोपहर होने के साथ-साथ आसमान कुछ साफ हुआ। कोहरे की चादर के बीच धूप निकली। इस दौरान सर्द हवाओं की रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रही। इस कारण धूप का ज्यादा असर नहीं हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि फिलहाल कुछ दिन तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वायु मंडल में आर्द्रता ज्यादा होने के चलते कोहरा भी छाया रहेगा। बुधवार को आर्द्रता का स्तर करीब 95 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना रहेगा।
विज्ञापन

आज हो सकता है मौसम में ज्यादा सुधार
अनुमान है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिन की शुरुआत तो कोहरे के साथ होगी, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद धूप खिलने का अनुमान है। आर्द्रता कम होने के कारण कोहरा तो छाएगा, लेकिन दृश्यता ज्यादा कम नहीं होगी। दोपहर होते-होते कोहरा पूरी तरह से छंटने और इसके बाद धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी सर्द हवाओं की रफ्तार करीब दस किमी प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें