फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे किसान की हत्या

Sat, 19 Sep 2015 11:28 PM IST
कादरचौक(बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत पर सो रहे ग्रामीण ओमप्रकाश की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके सिर, गर्दन समेत पूरे शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए। मृतक की पत्नी ओमवती की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसने किसी से किसी रंजिश की बात से इंकार किया है।
कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दीनगला निवासी ओमप्रकश (45) पुत्र खुमानीराम शनिवार दोपहर गांव के पास स्थित अपने खेत पर जानवर चराने गया था। नींद आने पर वह वहां एक पेड़ के नीचे गमछा बिछाकर लेट गया। सोते वक्त हत्यारों ने ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके शरीर पर कई प्रहार किए। ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने खून में लथपथ ओमप्रकाश का शव देखा तो उसके परिवार वालों को खबर दी। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। ओमप्रकाश की पत्नी ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पत्नी की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के दो बेटियां, दो बेटे हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे रंजीत की उम्र 12 और छोटे नितिन की आठ साल है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें