फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग के अफसरों पर बिफरे आबिद

Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के कई इलाकों में संक्रामक रोगों से मौतों के बीच शनिवार को उत्तर  प्रदेश वक्फ विकास निगम चेयरमैन/सदर विधायक आबिद रजा ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की क्लास ली। सीएचसी-पीएचसी से स्टाफ गायब रहने और जिला अस्पताल  में मरीजों को हो रहीं दुश्वारियों पर वह सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी और सीएमएस  डॉ. एसके अग्निहोत्री पर विफर गए। हिदायत दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की जाएगी।
आबिद  रजा ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों  के साथ बैठक ली। जगत ब्लाक में बुखार से हो रही मौतों की वजह पूछी। कहा कि  कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। उन्होंने सीएमओ से कहा कि लापरवाही स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ  तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ब्लड बैंक में होगी 100 एमएल की बोतल
बदायूं। विधायक आबिद  रजा ने कहा कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 350 एमएल की बोलत में ब्लड  रखा जाता है। अगर किसी बच्चे को ब्लड की जरूरत होती है तो उसे भी 350 एमएल  ब्लड ही दिया जाता है। कई मामलों में जबकि बच्चे को इतने ब्लड की जरूरत नहीं होती। ऐसे में बचा हुआ ब्लड खराब हो जाता है। उन्होंने सीएमएस डॉ.  एसके अग्निहोत्री से कहा कि ब्लड बैंक में बच्चों के लिए 100 एमएल की बोतल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें