फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह युवाओं ने नीट पास कर जिले का नाम किया रोशन

विज्ञापन
शानुल खान - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। इस साल नीट में जिले के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। परिणाम आते ही विद्यार्थियों के घरों में जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। परिचित व रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं। पांच विद्यार्थियों में से बदायूं के तीन, ककराला के दो और सहसवान का एक है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन रहने वाले डॉ. रितुज चंद्र के बेटे सानिध्य ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 615 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6773वीं रैंक हासिल की है। सानिध्य ने बताया कि उन्होंने नियमित कक्षाओं के साथ प्रतिदिन तीन से चार घंटे सेल्फ स्टडी की। पढ़ाए गए विषयों का उसी दिन रिवीजन करने और लगातार मॉक टेस्ट देने से उनकी तैयारी मजबूत हुई।
परीक्षा से पहले अंतिम तीन महीनों में उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की, जिसका परिणाम उन्हें शानदार सफलता के रूप में मिला। सानिध्य की बड़ी बहन श्रृगवी गुप्ता पहले ही नीट में ऑल इंडिया 200वीं रैंक हासिल कर डॉक्टर बन चुकी हैं। वहीं दूसरी बहन नैना गुप्ता भी नीट में अच्छा स्कोर कर चुकी हैं।
विज्ञापन



पंजाबी कॉलोनी के सक्षम प्रताप ने पहले प्रयास में पाया मुकाम
बदायूं। शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह व शिक्षिका अंजलि सिंह के छोटे पुत्र सक्षम प्रताप सिंह ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है। सक्षम ने जनरल कैटेगिरी में 5500 वीं रैंक व ऑल इंडिया में 13900 रैंक प्राप्त की है। सक्षम का कहना है कि डॉक्टर बनकर समाज के लोगों की सेवा करना उनका सपना रहा है, हालांकि उनका भविष्य में यह भी सपना है कि सिविल सर्विसेज परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद देश और समाज की सेवा और अच्छे से कर सकें। सक्षम के पिता प्रदीप कुमार सिंह इंटर काॅलेज में शिक्षक है, जबकि मां अंजलि सिंह बेसिक स्कूल में शिक्षिका हैं। सक्षम की इस सफलता से बाबा सत्यपाल सिंह, दादी हर्ष कांता देवी, चाचा सुनील कुमार सिंह,चाची पूजा सिंह समेत परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं और नाते रिश्तेदार आसपास के लोग बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। संवाद


सक्षम राजपूत का एमबीबीएस में सिलेक्शन
बदायूं। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सहायक कोषाधिकारी (एटीओ ) राम बहादुर राजपूत के छोटे पुत्र सक्षम राजपूत ने पहले ही प्रयास में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है। सक्षम के बड़े भाई दिव्यांश राजपूत का भी पहले प्रयास में वर्ष 2020 में एमबीबीएस के लिए सिलेक्शन हुआ था। सक्षम राजपूत ने 562 नंबर अर्जित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है। प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस परीक्षा पास करने से काफी खुश हैं। इसके लिए वह माता-पिता के साथ बड़े भाई डॉक्टर दिव्यांश राजपूत को श्रेय देते हैं। भाई उनके रोल मॉडल है। पिता राम बहादुर राजपूत बदायूं कोषागार में सहायक कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां प्रतिभा सिंह बेसिक शिक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सक्षम की इस सफलता से बाबा बद्री सिंह, दादी रेशम देवी, नाना ओमप्रकाश राजपूत, नानी शील वाला समेत परिवार के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। संवाद


राजस्व निरीक्षक के बेटे ने पाई सफलता
बदायूं। सहसवान नगर निवासी राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद के पुत्र नबील अहमद ने नीट उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सर सय्यद पब्लिक स्कूल में प्राप्त की। इस पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नबील अहमद को फूलमालाएं पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय में भी मिष्ठान वितरण किया गया। संवाद


शानुल और ताबिश ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
ककराला। नीट 2026 में कस्बे के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ककराला वार्ड नंबर नौ निवास मोहम्मद अनीस खान के पुत्र शानुल खान ने नीट में ऑल इंडिया रैक 2425 प्राप्त की है। वहीं, उनकी कैटेगरी रैंक 1235 रही। इसी के साथ वार्ड नंबर-10 निवासी मोहम्मद जमाल अख्तर अंसारी के ताबिश जमाल ने भी बेहतरीन सफलता हासिल करते हुए 560 रैंक प्राप्त की है। परिजनों और शिक्षकों ने दोनों को बधाई दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ककराला से एक साथ दो छात्रों का नीट में चयन होना। युवाओं के लिए प्रेरणा है। शानुल और ताबिश की मेहनत से साबित हुआ है कि छोटे कस्बों के छात्र भी कड़ी मेहनत से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। संवाद

शानुल खान- फोटो : 1

शानुल खान- फोटो : 1

शानुल खान- फोटो : 1

शानुल खान- फोटो : 1

शानुल खान- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें