फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट : पहले फेज के लिए 45 करोड़ का एस्टीमेट भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ नवंबर को बदायूं दौरे से पहले तेज हुई सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट की चर्चा में बृहस्पतिवार को एक और अध्याय जुड़ गया। हालांकि, सीवर लाइन और सीवर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन में आठ दिसंबर को दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता की ओर से दावा किया गया है कि पहले फेज के लिए शेखूपुर रोड पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 2.5 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति मिल गई है। पहले फेज के काम के लिए 45 करोड़ 20 लाख का एस्टीमेट नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव को भेज दिया गया है।
शहर में सीवर लाइन की मांग काफी पुरानी है। पिछले महीने सीएम योगी के बदायूं दौरे के दौरान इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। यह भी कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री सीवर लाइन और सीवर ट्रीटमेट प्लांट की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए डीपीआर दाखिल होने में देर हो गई। यह एक महीने बाद आठ दिसंबर को दाखिल किया जा सका। सीवर लाइन का काम दो फेज में होना है। पहले फेज में शेखूपुर रोड पर सोत नदी किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना है। दूसरे फेज में सीवर लाइन का काम होगा। शहर में करीब 180 किमी सीवर लाइन और सीवर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट पर 485 करोड़ खर्च होंगे। सीवर लाइन का काम शाहजहांपुर जल निगम को दिया गया था। बुधवार को भी जल निगम की टीम ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया था। नगर पालिका के स्तर से ढाई एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। संबंधित किसानों की सहमति मिलने के बाद 40 करोड़ 20 लाख का एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। जल्द बजट जारी होने के बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीवर लाइन का प्रस्ताव शासन से मंजूर होते ही काम शुरू हो जाएगा। यह शहर की जनता की प्रमुख मांग थी और उन्होंने जनता से सीवर लाइन का वादा भी किया है। हर हाल में सीवर लाइन डालने का काम शुरू होगा, मुख्यमंत्री खुद इसे लेकर गंभीर हैं। - महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें