फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किन्नर के घर में घुसे सात बदमाश लूट ले गए 35 लाख नकदी व 700 ग्राम सोना

विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में दिवाली पर चोरों ने कई घर खंगाल डाले। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा ओरछी में किन्नर व उसके साथियों को गन प्वाइंट पर लेकर सात नकाबपोश बदमाश 35 लाख रुपये व 700 ग्राम सोने के जेवर छीन ले गए।
विज्ञापन

किन्नरों के पास इतना पैसा व जेवर कहां से आए, इसकी जांच के लिए टीम गठित कर पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा इसी गांव में राय सिंह के घर से भी लाखों का सामान चोरी हो गया। वहीं बिनावर थाना क्षेत्र में चोर 35 लाख रुपये चुरा ले गए। वहीं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने एक कार चोरी कर ली।

ओरछी। ओरछी निवासी टीना किन्नर ने बताया कि सोमवार को दिवाली पर वह अपने साथियों के साथ गांव-गांव नेग लेने के लिए पूरे दिन घूमती रही। देर रात घर पर आकर सभी लोग सो गए। रात में किसी समय सात बदमाश घर में घुस आए और 35 लाख रुपये व सात सौ ग्राम सोने के आभूषण (कीमत करीब 92 लाख रुपये) गन प्वाइंट पर उसे व उसके साथियों को लेकर लूट ले गए।
विज्ञापन

इसी के साथ ही रामसिंह के घर से भी चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई। जांच पड़ताल की। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही दोनों घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है। किन्नरों के पास इतना पैसा व जेवर कहां से आए इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।



चोरों ने पुलिस चौकी के निकट मेडिकल
स्टोर में नकब लगाकर की लाखों की चोरी

- थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरियाें का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी। बेखौफ चोरों ने शहीद भगत सिंह चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर कृष्णा मेडिकल स्टोर से नकदी समेत लाखों रुपये की दवा चोरी कर ली। छत पर चढ़कर चोर जीने के बराबर की दीवार काटकर मेडिकल स्टोर में घुस गए।

मेडिकल स्टोर स्वामी बंटी ने बताया कि गोलक में रखे तीस हजार रुपये चोरी हो गए हैं। साथ ही लाखों रुपये कीमत की दवा भी चोरी हुई है। मेडिकल स्टोर स्वामी ने जब मंगलवार की सुबह दुकान खोली तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मेडिकल स्टोर स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित पराग फैक्टरी के पास ब्रह्मदेव मंदिर पर बीते दो दिन पहले चोरी का प्रयास किया गया। चोरी करने आए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक देर रात मंदिर के पास तक जाता है और आहट होने पर निकल जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दो माह पहले भी देवस्थान पर चोरी हुई थी, जिसमें मंदिर में रखी नगदी और घंटे आदि सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घटनाओं का ही खुलासा किया।





सोता रहा परिवार, नकदी समेत 55
लाख की चोरी कर ले गए चोर
- बिनावर थाना क्षेत्र के बगुली नगर गांव में रविवार रात हुई घटना

बिनावर। परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे। रविवार रात किसी समय चोर घर में घुस आए और पांच लाख की नगदी समेत 50 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। सोमवार सुबह परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नगदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बगुली नगर निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव मोद प्रकाश पाल रविवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर घर में घुस आए। पीड़ित के मुताबिक, चोर एक कमरे की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।

मोद प्रकाश पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मौका पाकर सीधे उसी कमरे को निशाना बनाया, जिसमें नगदी व सोने-चांदी के आभूषण तिजोरी में बंद थे। चोरोंं ने तिजोरी काटकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए चार टीमें गठित की गईं हैं। ओरछी में भी घटना चोरी की है, हालांकि पीड़ित इसे डकैती बता रहे हैं। इस मामले में भी जांच के लिए टीम बना दी गई है, जो नकदी और 700 ग्राम सोने के आभूषणों की जांच करेगी कि आखिर किन्नरों के पास इतना रुपया और सोना कहां से आया। अन्य सभी घटनाओं का जल्द ही खुलासा होगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद

चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद

चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद

चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद

चोरी की घटना की जानकारी देता मेडिकल स्वामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें