फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट मारपीट में की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन। अवैध कब्जे की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा मेंं रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि पीड़ित के हाथ में फ्रैक्चर है। चेहरे पर चाकू के हमले के निशान हैं।
विज्ञापन

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी वेदप्रकाश को रविवार को सूचना मिली कि उनके बाबा मुंशी राम की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल तक नहीं कराया तो एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों में लकी यादव पुलिस विभाग में सिपाही है। करखेड़ी का गजेंद्र यादव वकील है। अर्जित यादव प्रापर्टी डीलर बताया जाता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद धारा की बढ़ोतरी की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें