वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। इसके गर्दन और आंख के पास गंभीर और गहरे निशान हैं। मृत युवक के शरीर पर एक ब्लैक कलर के लोअर के अलावा कोई कपड़ा नहीं है। उसके एक हाथ में जय हनुमान जी गोदा हुआ है। इससे जाहिर है कि लाश हिंदू युवक की है।
बुधवार की रात पुलिस को किसी ने गंगा एक्सप्रेसवे पर वनकोटा के समीप युवक की लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लाश काफी बुरे हाल में है। शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इससे साबित होता है कि युवक आसपास का नहीं है। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। शरीर पर केवल एक लोअर ही होने पर पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहा होगा। जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती कुछ कहना ठीक नहीं है। कोतवाल सुरेंद्र सिंह का कहना है पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।