बदायूं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को अंडर 16 आयु वर्ग का क्रिकेट ट्रायल मैच एसके मैदान में एक बजे से खेला गया। इसमें चयनकर्ताओं ने टीम का गठन किया। अंडर 16 में आयुष कुमार, प्रिंस यादव, मोहम्मद जैद, सुशांत सिंह, शिवम बैट्समैन, सिद्धार्थ अधाना विकेट कीपर लबीब खान, राहुल सिकरवार, गोविंद राहुल, अनमोल, विशाल, स्पिनर ओम हरि यादव, आर्यन शर्मा, अरनव भारद्वाज, केशव गुप्ता, अरुण, आरव कश्यप वाली टीम का चयन हुआ।
सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि जनपद में उझानी, बिसौली, इस्लामनगर, सहसवान से खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकर्ताओं में अभिषेक शर्मा व संतोष यादव रहे। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद, राहुल विजय संत, संजय राठौर, राजू, गौरव मिश्रा, अखिलेश पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद