यूपी के बदायूं जिले में तैनात एक और एसडीएम की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज (55) वर्तमान समय में जिला राजस्व अधिकारी का प्रभार देख रहे थे। इससे पहले वह बिसौली के एसडीएम भी रहे।
यूपी के बदायूं जिले में तैनात एक और एसडीएम की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज (55) वर्तमान समय में जिला राजस्व अधिकारी का प्रभार देख रहे थे। इससे पहले वह बिसौली के एसडीएम भी रहे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकले। इससे कुछ दिन वह होम आईसोलेट रहे। तीन दिन पहले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनकी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। एसडीएम सीपी सरोज मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। इससे पहले एक और एसडीएम की कोरोना से मौत हो चुकी है।
वहीं, इससे पहले कोरोना संक्रमण से सहसवान के एसडीएम किशोर गुप्ता की मौत हो गई थी। वह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिस पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा सहसवान में ही तैनात पशु चिकित्सक समेत 15 लोगों की जान गई।
विज्ञापन
एसडीएम किशोर गुप्त (59) मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। वह 2017 में बदायूं ट्रांसफर होकर आए थे। सबसे पहले वह बिसौली के एसडीएम रहे। इसके बाद डीआरओ रहे। फिर उनका ट्रांसफर बदायूं सदर एसडीएम के रूप में हो गया था। यहां से कुछ समय पहले ही वह सहसवान ट्रांसफर हुए थे। बताते हैं कि उनके दो बेटे हैं। दोनों ही इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी हमेशा साथ रहती थीं।