फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समितियों को किया गया प्रशिक्षित

Thu, 14 May 2015 07:57 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट भवन में चल रहे प्रशिक्षण के क्रम में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों से पूर्व आकलन प्रपत्र भरवाए। आपसी परिचय कराते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षक स्वाती त्रिपाठी ने एसएमसी अध्यक्षों खासतौर से महिलाओं से इस समिति में उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बा स्कूलों में समस्याएं हैं उनके समाधान में विद्यालय प्रबंध समिति कैसे सहयोग कर सकती है, के बारे में बताया। महिलाओं को अधिकारियों और अधिनियमों की जानकारी दी। इसके अलावा बाल विवाह, बालिकाओं को समानता का अधिकार, शिक्षा से लाभ, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा आदि के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. कविता, स्वर्णिमा सिंह, गौरव कुमार सक्सेना, पीएम अंसारी, महेश चंद्र पाठक, सीमा राजन के अलावा मीना सिंह, रामचंद्र भारती, अंजुम खान, शीला रूकसाना, श्रीकृष्ण, नीलम, रेखा रानी, संध्यावती, पप्पू सिंह, जंगबहादुर आदि अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें