उझानी। स्कूल गई कक्षा सात की छात्रा शनिवार शाम तक घर नहीं लौटी। पिता ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी शनिवार को स्कूल गई थी। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गई। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव के स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। रोज की तरह वह घर से स्कूल जाने की कहकर निकली। दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटी तो स्कूल जाकर परिवार के लोगों ने जानकारी की। स्कूल के शिक्षकों ने उसके घर लौट जाने की बात कहकर अन्य जानकारी होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद