फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद

Thu, 22 Jan 2015 08:05 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को बिगड़े मौसम और बारिश की वजह से बढ़ी ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों में बच्चों के लिए एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया गया है। वहीं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हरहाल में स्कूल पहुंचें।
विज्ञापन

बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि शीतलहर के चलते 23 जनवरी का अवकाश किया गया है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में छुट्टी सिर्फ बच्चों की होगी, शिक्षकों की नहीं। शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। दरअसल जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अधिकांश को काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्हें स्कूलों में ज्वाइन कराना है।
प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक नए शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने के साथ ही नियमों और कार्यों से अवगत कराएंगे। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का परिषदीय स्कूलों के अलावा जिले के सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें