फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एकादशी पर हुआ खाटू श्याम का संकीर्तन

विज्ञापन
बिल्सी में हुए खाटू श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में स्थित श्री श्याम भवन पर बृहस्पतिवार की रात एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन किया।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई।
इसके बाद गणेश जी, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद बाबा के भक्तों ने गुणगान किया। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा के काफी भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा के मंदिर पर भी भक्तों ने संकीर्तन किया। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें