फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में निपटीं सिर्फ तीन शिकायतें

विज्ञापन
लोगों की समस्याओं को सुनतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना। कुल 50 शिकायतें आईं। इसमें महज तीन समस्याओं का समाधान ही मौके पर हो सका। अन्य लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा, हालांकि डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शेष समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में हुआ। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान 50 शिकायतें आईं, इनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें