फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वारदात से साढ़े तीन घंटे पहले सैलून में रोया था साजिद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो बच्चों की हत्या करने से करीब साढ़े तीन घंटे पहले साजिद अपने सैलून में रोया था। वह किसी बात को लेकर बेहद परेशान दिख रहा था। यह खुलासा बाबा कॉलोनी के ही एक युवक ने पुलिस के सामने किया है। युवक ने बताया कि वह सैलून में फेशियल कराने पहुंचा था। जब वह फेशियल करा रहा था, तब साजिद परेशान दिखाई दे रहा था, लेकिन वह किस बात को लेकर परेशान था, यह उसने पूछने पर भी नहीं बताया।
विज्ञापन

साजिद ने मंगलवार की शाम 6.30 बजे वारदात को अंजाम दिया था। साजिद ने चार बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। साढ़े तीन बजे के करीब बाबा कॉलोनी का ही एक युवक फेशियल कराने सैलून पर पहुंचा था। उसका कहना है कि उस वक्त साजिद परेशान दिखाई दे रहा था। उसने साजिद से परेशानी का कारण पूछा तो उसने कारण तो नहीं बताया, लेकिन रोने लगा था।
युवक के मुताबिक, ऐसा लगा कि वह किसी गहरे सदमे में है। उसके आत्मघाती कदम उठाने का खतरा लग रहा था, लेकिन यह नहीं लगा कि वह दो बच्चों की हत्या कर देगा। बकौल युवक, कोई तो ऐसी बात थी, जिसे लेकर साजिद खुद को संभाल नहीं पा रहा था। पुलिस की जांच में यही राज खुलना चाहिए, लेकिन यह अभी तक पहेली बना हुआ है। साजिद की परेशानी का क्या विनोद ठाकुर के घर से कोई ताल्लुक था, इस सवाल का जवाब मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें