गौरी शंकर मंदिर सहस्त्र धाम में साईं बाबा की मूर्ति स्थापना के चलते साईं पालकी निकाली गई। पालकी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने झांकियां सजा कर, ढोल नगाड़े, बैंड बाजों पर डांस किया। जगह- जगह प्रसाद वितरण के स्टाल लगवाए और सेवादारों ने सड़क साफ कर सेवा भक्ति की।
शनिवार को साईं मूर्ति स्थापना दिवस पर गौरीशंकर में प्रात: ब्रह्म महूर्त में सच्चिदानंद साईं नाथ का पंचामृत से स्नान कराने के बाद मंगल आरती की गई। इसके बाद साईं भगवान का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान साईं बाबा की पालकी पर पुष्पवर्षा भी की गई। शोभायात्रा में हनुमान जी, श्रीकृष्ण, श्रीराम और शंकर पार्वती की झांकियां शामिल थीं। साईं पालिका गौरी शंकर देवालय अलापुर रोड से टयूबवेल कॉलोनी, आवास विकास, संतोख सिंह चौराहे से डीएम चौराहा, विकास भवन, महाराज नगर रोड से होकर वापस देवालय में द्वारिकमाई में विश्राम कराई गई। इसके बाद महाआरती और भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में राम सरन रस्तोगी, दीपमाला गोयल, उपहार, मयूर, आशा, अभिलाषा, रामू, लक्ष्मी, अमित, नवनीत, नितिन, आदेश, मुनीश, अग्रवाल, धर्मवीर आदि का सहयोग रहा।