फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर बना कचराघर

विज्ञापन
मोहल्ला जवाहरपुरी में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन और अन्य मांगों को लेकर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में बुधवार से शहर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी शहर में सफाई कार्य नहीं हुआ। हड़ताल के चलते शहर के मोहल्ला नेकपुर, जवाहरपुरी, शिवपुरम, आवास विकास, शिवपुरम, प्रेमनगर, न्यू आदर्श नगर समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे रहे। सड़कों और नालियों में सफाई नहीं होने से जलभराव के हालात बनने लगे हैं।
बृहस्पतिवार में कर्मचारी नेता अरुण वाल्मीकि ने कहा कि अगर पालिका प्रशासन उनकी मांगों को लेकर इसी तरह चुप रहता है तो सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर महासचिव लव कुमार ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों की मांग जायज है। इसे लेकर चाहे कितनी भी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़े, लड़ी जाएगी। इस मौके गोविंद वाल्मीकि, संजीव कुमार, संदीप, हरीश वाल्मीकि, अजय, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें