बदायूं। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत 21 से लेकर 28 जनवरी तक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। वहीं नामांकन कराने को आने वाले उम्मीदवारों के वाहनों को पार्किंग स्थल तक जाने दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और मिशन कंपाउंड पुलिस लाइन चौराहे को निर्धारित किया गया है।
-
इन रूटों से जाएंगे वाहन
-उझानी, सहसवान, बिल्सी, कादरचौक व कासगंज की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बस, टैक्ट्रर-ट्रॉली, टैंकर आदि बड़ा बाईपास, खेडा नवादा, दातागंज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, वन विभाग रोड से बस स्टैंड पर जाएंगे।
- रोडवेज बस स्टैंड से उझानी, सहसवान, बिल्सी, कादरचौक, कासगंज की ओर जाने वाली रोडवेज, प्राइवेट बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैंकर आदि पुलिस लाइन चौराहा से दातागंज तिराहा, खेड़ा नवादा से बडा बाईपास होकर जाएंगे।
-पुलिस लाइन चौराहे से कोई भी भारी वाहन, हल्का वाहन (ऑटो/ टेंपो/ कार आदि), टैक्ट्रर-ट्रॅाली, टैंकर आदि कचहरी की ओर नही आएंगे।
-लालपुल तिराहा से कोई भी हल्का वाहन, कचहरी की ओर नहीं जाएगा। थाना कोतवाली होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
-शेखूपुर की ओर से कोई वाहन जालंधरी सराय चौराहा होकर कचहरी की ओर आता है तो उसे लोटनपुरा होकर निकाला जाएगा, कचहरी की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
-डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से कचहरी की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
-मंडी समिति तिराहा से डीएम चौराहा होकर कचहरी की ओर आने वाले हल्के व भारी सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
-रेलवे क्रॉसिंग, नेकपुर से कचहरी की ओर कोई भी हल्का/भारी वाहन नहीं जाएगा। जेल रोड नाले से एमटी गेट तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएगा। संवाद