एआरएम को ज्ञापन देते बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह व अन्य। स्रोत:स्वयं
बदायूं। जिला बस आपरेटर्स यूनियन पदाधिकारियों ने जिला बस ऑपरेटर अध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ एआरटीओ प्रवर्तन एवं एआरएम राजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उसावां रोड पर बिना परमिट चल रही रोडवेज की बसों के संचालन पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया है कि बरेली मंडल परिवहन प्राधिकरण से बदायूं-उसावां मार्ग पर रोडवेज को सात परमिट जारी हुए हैं। फिर भी दूसरे डिपो की करीब 50 बसें संचालित हो रही हैं। इससे प्राइवेट बस मालिकों को आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने कहा कि जितने परमिट रोडवेज को जारी हैं, उतनी ही बसें चलानी चाहिए। एआरटीओ प्रवर्तन पर अंबरीश कुमार ने बताया कि जिन बसों का परमिट है उन्हीं का संचालन होगा। बिना परमिट बसों को रोका जाएगा। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के कोषाध्यक्ष पप्पू फारुकी, महासचिव मुशतदाहिद खां, शाहिद अली, छोटे अली, राम बाबू गुप्ता, नेत्रपाल सिंह ,शराफत अली आदि बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।