फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टीईटी के अभ्यर्थियों के लिए 24 घंटे चलीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बृहस्पतिवार को आयोजित टीईटी को लेकर परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 24 घंटे रोडवेज बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से परीक्षार्थियों की भीड़ रही। निगम ने अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाईं। बरेली, मुरादाबाद, एटा कासगंज आदि रूटाें पर सबसे ज्यादा बसें लगाई गईं।
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी देर रात तक बसें उपलब्ध रहीं। कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए ताकि किसी अभ्यर्थी को परेशानी न हो। रोडवेज के साथ ही ट्रेन से अधिक अभ्यर्थियों ने सफर किया। वहीं कुछ अभ्यर्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। कासगंज के अभ्यर्थी सोनू कुमार ने घर जाने के लिए बस मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। छात्रा प्रीति ने कहा कि 24 घंटे बस सेवा से वापसी में भी राहत रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें